Explain the Memory Classification of Computer in Hindi
- अनुप्रयोगों (Application) के आधार पर
- उद्देश्य (purpose)के आधार पर
- आकार (Size)के आधार पर
Classification of Computer
Explain the Classification of Computer
अनुप्रयोगों के आधार पर कंप्यूटरों को निम्न प्रकारों में विभाजित किया गया है।
- एनालॉग कंप्यूटर (analogue computer)
- डिजिटल कंप्यूटर (digital computer)
- हाइब्रिड कंप्यूटर (hybrid computer)
एनालॉग कम्प्यूटर ( Analog Computer ) -
वह कम्प्यूटर जो भौतिक मात्राओं जैस- दाब ( Pressure ) , तापमान ( Temperature ) , लंबाई ( Length ) , ऊंचाई ( Height ) आदि को मापकर उनके परिमाप अंकों में व्यक्त करते हैं , एनालॉग कम्प्यूटर कहलाते हैं । इन कम्प्यूटरों का प्रयोग अधिकतर विज्ञान तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किया जाता है । यह कम्प्यूटर एनालॉग सिग्नल पर कार्य करते हैं । अर्थात एनालॉग कम्प्यूटर में इनपुट एनालॉग सिगनल के रूप में दिया जाता है । एनालॉग का मतलब कंटीन्यूअस डाटा से होता है । इन कम्प्यूटरों में मेमोरी बहुत कम होती है। इन कंप्यूटरों में शत-प्रतिशत शुद्धता हार्ड बीप मापना, ब्लड प्रेशर चेक करना, साइंटिफिक कैलकुलेशन करना(Accuracy) नहीं मिलती है।
उदाहरण - थर्मामीटर ,एनालॉग घड़ी, आदि ।
ऑडोमीटर , पेट्रोल पंप पर लगा एनालॉग कंप्यूटर आदि।
![]() |
| Analog Computer |
डिजिटल कम्प्यूटर ( Digital Computer ) -
यह कम्प्यूटर अंकों की गणना करते हैं । यह वह कम्प्यूटर होते हैं , जो व्यापार ( Business ) को चलाने में सहायक होते हैं एवं घर का बजट तैयार करते हैं । डिजिटल कम्प्यूटर आकड़ों को 0 तथा 1 के रूप में अश्विर्तित कर उन्हें इलेक्ट्रोनिक रूप में ले आते हैं । इन कम्प्यूटरों में इनपुट और आउटपुट दोनों बाइनरी कोड के रूप में होते हैं अर्थात यह कम्प्यूटर मशीनी भाषा को ही समझते हैं । इन कम्प्यूटरों में मेमोरी अधिक होती है । जिसकी वजय से डाटा स्टोर करने की क्षमता अधिक होती है । उदाहरण डेस्कटॉप कम्प्यूटर , लैपटॉप , टैबलेट , स्मार्टफोन , कैलकुलेटर , डिजिटल घड़ी आदि ।
![]() |
| Digital computer |
Classification of Computer in Hindi
हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid computer) -
वह कंप्यूटर जिसमें एनालॉग तथा डिजिटल दोनों कंप्यूटर के गुण होते हैं, हाइब्रिड कंप्यूटर कहलाते हैं। जैसे - पेट्रोल पंप पर लगी मशीन हार्ड बीप मापना, ब्लड प्रेशर चेक करना, साइंटिफिक कैलकुलेशन करना आदि।
![]() |
| Hybrid computer |
आकार आधारित ( Size Based ) -
आकार ( Size ) के आधार पर कम्प्यूटरों को निम्न भागों में विभाजि किया गया है ।
- माइक्रो कम्प्यूटर ( Micro Computer )
- मिनी कम्प्यूटर ( Mini Computer )
- मेनफ्रेम कम्प्यूटर ( Mainframe Computer)
- सुपर कम्प्यूटर ( Super Computer ) Computer )
माइक्रो कम्प्यूटर ( Micro Computer ) -
माइक्रो कम्प्यूटर कहे जाने के दो कारण है , पहला माइक्रोप्रोसेसर व प्रयोग एवं दूसरा अन्य कम्प्यूटर की तुलना में आकार का छोटा होना । इ हम घरों , कार्यालयों आदि में प्रयोग करते हैं । जैसे - ऑफिस का कार्य करन गेम खेलना , गणना करना , डॉक्यूमेंट बनाना , इंटरनेट चलाना , बैंकिग का करना , वीडियो देखना आदि कार्य करते हैं । इसे डेस्कटॉप कम्प्यूटर भी का लैपट जाता है । कुछ माइक्रो कम्प्यूटर निम्न हैं । जैसे - डेस्कटॉप कम्प्यूटर , कम्प्यूटर , नोटबुक कम्प्यूटर , मोबाइल फोन , कैलकुलेटर आदि ।
![]() |
| Micro computer |
Classification of Computer Network
मिनी कम्प्यूटर ( Mini Computer ) -
यह कम्प्यूटर आकार में माइक्रो कम्प्यूटर से बड़े तथा मेनफ्रेम कम्प्यूटर से छोटे होते हैं । इनका प्रयोग कंपनियों में छोटे सर्वर बनाने में किया जाता है । इसका उपयोग कॉल सेंटर , बैंकिंग , डाटाबेस मैनेजमेंट , बिजनेस ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग आदि कार्यों के लिए होता है ।
![]() |
| Mini Computer |
मेनफ्रेम कम्प्यूटर ( Mainframe Computer ) -
यह कम्प्यूटर आकार में मिनी कम्प्यूटर से बड़े एवं सुपर कम्प्यूटर से छोटे होते हैं । इन कम्प्यूटरों में डाटा प्रोसेसिंग क्षमता अधिक होती है । इसलिए इनका प्रयोग कंपनियों में बड़े सर्वर बनाने में किया जाता है । इनका उपयोग भुगतानों का ब्यौरा रखना , कर्मचारियों के भुगतान करना , बैंक , रेलवे आरक्षण आदि कार्यों में होता है ।
![]() |
| Mainframe computer |
Note - बड़ी मात्रा में डाटाबेस पर कार्य करने के लिए मेनफ्रेम कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
सुपर कम्प्यूटर ( Super Computer ) -
यह कम्प्यूटर आकार में सबसे बड़े एंव अधिक गति व क्षमता वाले होते हैं । इसमें एक से अधिक सीपीयू लगाये जा सकते हैं । एवं एक से अधिक व्यक्ति एक साथ कार्य कर सकते हैं । इस प्रकार के कम्प्यूटर सबसे महंगे एवं सबसे तेज गति के होते हैं । जो डाटा पर बहुत तेज गति से प्रोसेस कर सकते हैं । इनका उपयोग अंतरिक्ष की जानकारी , मौसम की जानकारी , परमाणु ऊर्जा अनुसंधान , वैज्ञानिक सिमुलेशन , ऑनलाइन गेमिंग , हॉलीवुड एनिमेशन के निर्माण , वैज्ञानिक परमाणु हथियार विस्फोट के प्रभाव का परीक्षण करने आदि क्षेत्रों मे किया जाता है ।
![]() |
| Super computer |
- सुपर कम्प्यूटर की गति को मापने की इकाई को FLOPS ( Floating Point Operation Per Second ) कहा जाता | है ।
- सुपर कम्प्यूटर के जनक सीमोर क्रे ( Seymour Cray ) को माना जाता है ।
- भारत का पहला सुपर कम्प्यूटर है । - PARAM 8000 ( By- CDAC PUNE in 1991 )
- भारत का सबसे तेज / नवीनतम सुपर कम्प्यूटर- Pratyush & Mihir
Classification of Computer Memory
- Pratyush ( Indian Institute of Tropical Meteorology , Pune )
- Mihir ( National Center for medium Range weather forecast , Noida ) Speed - 6.8 PFLOPS ( Peta Flops )
- विश्व का पहला सुपर कम्प्यूटर- ATLAS ( 1962 )
- विश्व का सबसे तेज / नवीनतम सुपर कम्प्यूटर- SUMMIT ( US ) ( speed- 122.3 PFLOPS )
- चीन के सुपर कम्प्यूटर का नाम Sunway Taihulight
उद्देश्य आधारित ( Purpose Based ) -
उद्देश्य ( Purpose ) के आधार पर कम्प्यूटर दो प्रकार के होते हैं -
1.सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर ( General Purpose Computer )
2. विशिष्ट उद्देश्य कम्प्यूटर ( Special Purpose Computer )
सामान्य उद्देश्य कम्प्यूटर ( General Purpose Computer ) -
यह वह कम्प्यूटर हैं , जिनका प्रयोग साधारण कार्य के लिए किया जाता है । जैसे- पत्र तैयार करना , डॉक्यूमेट तैयार करना , डॉक्यूमेंट प्रिंट करना आदि ।
विशिष्ट उद्देश्य कम्प्यूटर ( Special Purpose Computer ) -
यह वह कम्प्यूटर हैं , जिन्हें किसी विशेष कार्य के लिये तैयार किया जाता है । एवं इनके सीपीयू की क्षमता उस कार्य के अनुरूप होती है , जिसके लिए इन्हें तैयार किया जाता है । जैसे- अंतरिक्ष विज्ञान , मौसम विज्ञान , उपग्रह संचालन , अनुसंधान एवं शोध , यातायात नियंत्रण , कृषि विज्ञान , चिकित्सा आदि ।
अन्य कम्प्यूटर ( Other Computers ) -
सतह कम्प्यूटर ( Surface Computer ) -
वह कम्प्यूटर जहाँ पर यूजर मॉनीटर स्क्रीन पर सीधे स्पर्श ( Touch ) करके कार्य कर सकता है , सतह कम्प्यूटर कहलाता है ।
पामटॉप कम्प्यूटर ( Palmtop Computer ) -
यह कम्प्यूटर लैपटॉप कम्प्यूटर से छोटे होते हैं । जिनकों हथेली पर होती है । रखकर चलाया जाता है । इनकी कार्य करने की क्षमता लैपटॉप से थोड़ी कम होती है।
टैबलेट कम्प्यूटर ( Tablet Computer ) -
यह कम्प्यूटर बहुत ही छोटे कम्प्यूटर होते हैं । यह साइज में मोबाइल से बड़े होते हैं । टैबलेट कम्प्यूटर टच स्क्रीन प्रकार के होते हैं ।
कम्प्यूटर और कैलकुलेटर के बीच अंतर ( Difference between Computer & Calculator ) -
1. कम्प्यूटर ( Computer ) -
कम्प्यूटर एक जनरल परपज इलेक्ट्रोनिक डिवाइस है । जो एक साथ अनेक ऑपरेशन ( Arithmetic & Logical ) प्रदर्शित कर सकती है ।
![]() |
| Computer |
2. कैलकुलेटर ( Calculator ) -
कैलकुलेटर एक विशिष्ट डिवाइस होती है । जो एक साथ अनेक ऑपरेशन प्रदर्शित नहीं कर सकती है । यह केवल अरिथमेटिक ऑपरेशन प्रदर्शित कर सकती है ।













0 टिप्पणियाँ
Please Do Not Any Spame Comment